कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता है - फ़राग़ रोहवी

फ़राग़ रोहवीफ़राग़ रोहवी16 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता है
इशारे से तिरे क्या क्या चमकता है

फ़लक से जब नई किरनें उतरती हैं
गुहर सा शबनमी क़तरा चमकता है

उसे दुनिया कभी दरिया नहीं कहती
चमकने को तो हर सहरा चमकता है

सितारा तो सितारा है मिरे भाई
कभी तेरा कभी मेरा चमकता है

मिरी मैली हथेली पर तो बचपन से
ग़रीबी का खरा सोना चमकता है

मशक़्क़त की बदौलत ही जबीनें पर
पसीने का हर इक क़तरा चमकता है

क़रीने से तराशा ही न जाए तो
किसी पहलू कहाँ हीरा चमकता है

ये क्या तुरफ़ा-तमाशा है सियासत का
कहीं ख़ंजर कहीं नेज़ा चमकता है

तसव्वुर में ‘फ़राग़’ आठों पहर आब तो
कोई चेहरा ग़ज़ल जैसा चमकता है
फ़राग़ रोहवी
About the poet

फ़राग़ रोहवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़राग़ रोहवी

  1. देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ा - फ़राग़ रोहवी

    देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ाख़ुद से न मिल सका तो मुझे सोचना पड़ा

    12.4K reads
  2. हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करो - फ़राग़ रोहवी

    हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करोइस इंतिज़ार के दरिया को पार तुम भी करो

    12.4K reads
  3. जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखता - फ़राग़ रोहवी

    जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखतामैं दिल में किसी बात का खटका नहीं रखता

    12.4K reads
  4. कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे - फ़राग़ रोहवी

    कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरेकि दुश्मनों के भी मुश्किल-कुशा हमीं ठहरे

    12.4K reads
  5. कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुए - फ़राग़ रोहवी

    कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुएकि रंज होगा ज़मीं पर मुझे उतरते हुए

    12.4K reads