देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ा - फ़राग़ रोहवी

फ़राग़ रोहवीफ़राग़ रोहवी16 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ा
ख़ुद से न मिल सका तो मुझे सोचना पड़ा

उस का जो ख़त मिला तो मुझे सोचना पड़ा
अपना सा वो लगा तो मुझे सोचना पड़ा

मुझ को था ये गुमाँ कि मुझी में है इक अना
देखी तिरी अना तो मुझे सोचना पड़ा

दुनिया समझ रही थी कि नाराज़ मुझ से है
लेकिन वो जब मिला तो मुझे सोचना पड़ा

सर को छुपाऊँ अपने कि पैरों को ढाँप लूँ
छोटी सी थी रिदा तो मुझे सोचना पड़ा

इक दिल वो मेरे ऐब गिनाने लगा ‘फ़राग़’
जब ख़ुद ही थक गया तो मुझे सोचना पड़ा
फ़राग़ रोहवी
About the poet

फ़राग़ रोहवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़राग़ रोहवी

  1. हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करो - फ़राग़ रोहवी

    हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करोइस इंतिज़ार के दरिया को पार तुम भी करो

    12.4K reads
  2. जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखता - फ़राग़ रोहवी

    जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखतामैं दिल में किसी बात का खटका नहीं रखता

    12.4K reads
  3. कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे - फ़राग़ रोहवी

    कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरेकि दुश्मनों के भी मुश्किल-कुशा हमीं ठहरे

    12.4K reads
  4. कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुए - फ़राग़ रोहवी

    कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुएकि रंज होगा ज़मीं पर मुझे उतरते हुए

    12.4K reads
  5. कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता है - फ़राग़ रोहवी

    कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता हैइशारे से तिरे क्या क्या चमकता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like