हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करो - फ़राग़ रोहवी

फ़राग़ रोहवीफ़राग़ रोहवी16 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करो
इस इंतिज़ार के दरिया को पार तुम भी करो

हवा का रूख़ तो किसी पल बदल भी सकता है
उस एक पल का ज़रा इंतिज़ार तुम भी करो

मैं एक जुगनू अंधेरा मिटाने निकला हूँ
रिदा-ए-तीरा-शबी तार तार तुम भी करो

तुम्हारा चेहरा तुम्हीं हू-ब-हू दिखाऊँगा
मैं आईना हूँ मिरा ए‘तिबार तुम भी करो

ज़रा सी बात पे क्या क्या न खो दिया मैं ने
जो तुम ने खोया है उस का शुमार तुम भी करो

मिरी अना तो तकल्लुफ़ में पाश पाश हुई
दुआ-ए-ख़ैर मिरे हक़ में यार तुम भी करो

अगर मैं हाथ मिलाऊँ तो ये ज़रूरी है
कि साफ़ सीने का अपने ग़ुबार तुम भी करो

कोई ज़रूरी नहीं है कि बस की तरह ‘फ़राग़’
ज़माने वाली रविश इख़्तियार तुम भी करो
फ़राग़ रोहवी
About the poet

फ़राग़ रोहवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़राग़ रोहवी

  1. देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ा - फ़राग़ रोहवी

    देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ाख़ुद से न मिल सका तो मुझे सोचना पड़ा

    12.4K reads
  2. जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखता - फ़राग़ रोहवी

    जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखतामैं दिल में किसी बात का खटका नहीं रखता

    12.4K reads
  3. कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे - फ़राग़ रोहवी

    कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरेकि दुश्मनों के भी मुश्किल-कुशा हमीं ठहरे

    12.4K reads
  4. कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुए - फ़राग़ रोहवी

    कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुएकि रंज होगा ज़मीं पर मुझे उतरते हुए

    12.4K reads
  5. कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता है - फ़राग़ रोहवी

    कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता हैइशारे से तिरे क्या क्या चमकता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like