अर्चना

एम. पी. अप्पनएम. पी. अप्पन

1 min read · 12.4K reads

एक लाल गुलाब का फूल

देवी को अर्पित किया मैंने।

रागभीनी अरुण छवि

फैला दी उसने।

पर, देवी के मुख पर

देखा नहीं, कोई भाव मैंने।

रह गया म्लान मैं वहाँ।

पीला, गुलाब का फूल फिर

अर्पित किया सम्मुख मैंने,

लगा मुझे चमक गई

बिजली उनके नयनों में!

उज्ज्वल गुलाब का एक फूल

सादर चरणों में रखा मैंने

उन अधरों में चमकी एक मुस्कान

कपोलों में झलकी छवि अरुण

अम्बिका की कृपा-सी उठी

आभा, मैं बना आत्म-लीन।

एम. पी. अप्पन
About the poet

एम. पी. अप्पन

‘महाकवि’ के रूप में सुप्रतिष्ठित मलयाली कवि।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीतुम्हें ढूँढ़ते हुएबल खाती बहती नदियों के मुहाने तक जाऊँगी मैंतुम्हें ढूँढ़ते हुए— हब्बा ख़ातूनक्या तुम सुखी होमेरे सीने में था गुलाब-बाग़ीचाएक दिन ख़ून से लथपथ एक गुलाब ने— हीरेन भट्टाचार्यपानीदेह अपना समय लेती ही हैनिपटाने वाले चाहे जितनी जल्दी में हों— हरीशचंद्र पांडेरेनर मरिया रिल्के कोतूने अपना एक-एक क्षण समर्पित किया इस जग कोजिसकी रगों के लहू में मृत्यु के अणु जीवित हैं।— हरिश्चंद्र भट्ट