उस ने हँस कर मुझे पुकारा था
किस को महफ़िल में ये गवारा था
वो नमक डालते थे ज़ख़्मों पर
अपनों का भी बड़ा सहारा था
मौजों की साज़िशें ही ले डूबीं
जब कि नज़दीक ही किनारा था
घोल दी किस ने नफ़रतें घर में
कब यहाँ पर मिरा तुम्हारा था
बज़्म में नाम कब लिया बोलो
हम ने तो बस किया इशारा था
'उम्र 'दिव्या' ढलान पर थी जब
'इश्क़ तुम से हुआ दुबारा था








