डोली अरमाँ कहार है शादी
चार दिन की बहार है शादी
'उम्र-भर हँस के चलना है जिस पर
तेज़ ख़ंजर की धार है शादी
हार कर ख़ुद को जीतना है तुम्हें
दिल का ही कारोबार है शादी
'इश्क़ में जो फ़ना हुए जीते
आशिक़ों की तो हार है शादी
दाव सीधा पड़ा जो बाज़ी में
फिर तो फ़स्ल-ए-बहार है शादी
ले मज़ा लुत्फ़ जितना जी चाहे
होती कब बार-बार है शादी
एक ही लफ़्ज़ में बताऊँ तो
फिर तो बस ए'तिबार है शादी








