बिखरे हुए ख़याल मैं लफ़्ज़ों में ढाल कर

दिव्या भसीन कोचरदिव्या भसीन कोचर

1 min read · 12.4K reads

बिखरे हुए ख़याल मैं लफ़्ज़ों में ढाल कर

ग़ज़लों मैं अपनी रखती हूँ अक्सर सँभाल कर

यादों की ख़ुशबुओं से महकता है घर मिरा

पढ़ती हूँ जब भी ख़त मैं पुराने निकाल कर

शोहरत कमा रहे हैं ये चैनल नए नए

टी वी पे एक दूजे की पगड़ी उछाल कर

सारे गुनाह रख लिए मैं ने ख़ुशी ख़ुशी

'दिव्या' तमाम नेकियाँ दरिया में डाल कर

दिव्या भसीन कोचर
About the poet

दिव्या भसीन कोचर

View profile & all 5 Poems / Stories