ख़्वाब फिर आँख में सजा कोई

दिव्या भसीन कोचरदिव्या भसीन कोचर

1 min read · 12.4K reads

ख़्वाब फिर आँख में सजा कोई

ज़िंदगी में मिले मज़ा कोई

बा'द 'अर्से के आइना देखा

शख़्स इस में दिखा नया कोई

आदमी जब गुनाह करता है

याद आता नहीं ख़ुदा कोई

चाँद पाने की ज़िद किया करता

मुझ में रहता है बावरा कोई

मुल्क में सनसनी सी फैले यूँ

मुद्द'आ रोज़ एक उठा कोई

बात करते तो बात बन जाती

दे गया मुझ को मशवरा कोई

दिव्या भसीन कोचर
About the poet

दिव्या भसीन कोचर

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like