क्या करते गर मर ना जाते - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


क्या करते गर मर ना जाते
बोलो! कब तक घर ना जाते

अपनों से ही मिल जाता जो
प्यार अगर, बाहर ना जाते

अपना दिल जो बस में होता
गोया हम तुम तर ना जाते

प्यास बुझा गर देता दरिया
भईया! हम सागर ना जाते

ज़ज़्बा ही तो काम न आया
वरना, वे कुछ कर ना जाते?

कुछ तो है ही दाल में काला
नाहक..आप उधर ना जाते

यहाँ-वहाँ हर ओर जहन्नुम
कब तक पैर किधर ना जाते
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like