गो ग़ज़ब शाइर हुआ हूँ - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

गो ग़ज़ब शाइर हुआ हूँ
रेहड़ियों पे बिक रहा हूँ

 एक ठेले पर बिछा कर
रो ज़ ख़ुद-को बेचता हूँ

 कौन पहचाने मुझे अब
अब कहाँ मैं काम का हूँ

  शायरी माशूक़ है और
 बस इसी को सोचता हूँ

 हाशिये को कोसता था
 हाशिये पर आ चुका हूँ

इक शराबी कह रहा था
 मैं मोहब्बत का ख़ुदा हूँ

बस मुझे बरबाद कर दो
 अब तो मैं भी चाहता हूँ

किस गली में आ गया मैं
हाय कैसा लिसलिसा हूँ

मार डाला जब से तुमने
दीप तब से चह चहा हूँ
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like