एक कँटीली नार है भाई - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


एक कँटीली नार है भाई
नार नहीं गुलनार है भाई

हाए सरापा शादाबी तन
जोबन अपरम्पार है भाई

माहे-सावन की शोख़ी है
इंद्रधनुष का सार है भाई!

वो गालों पा टीका काला
उस का पहरे-दार है भाई

पर्बत-दरिया-घाटी-सहरा
यों उसका आकार है भाई

वो ही दिल की चारागर है
दिल उससे बीमार है भाई

वो ग़ाइब है और अदब को
उस की ही दरकार है भाई!

उसके दिल का वो ही जाने
अपना दिल लाचार है भाई

क्योंकर नाज़ दिखावे ना वो
जब उसकी सरकार है भाई
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like