अज़ब लिख रहे हैं गज़ब लिख रहे हैं - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 
अज़ब लिख रहे हैं गज़ब लिख रहे हैं
हमारे मोहल्ले में, सब लिख रहे हैं

अभी बे-अदब की ही तूती है ज्यादा
अमाँ! आप बैठे अदब लिख रहे हैं

ये बलवा सियासत की शह पे हुआ है
वे मछली फँसाकर सबब लिख रहे हैं

पड़ोसन की ऐसी कढ़ाही है साहिब!
लगती गमकने है, जब लिख रहे हैं

इधर से, उधर से, यहाँ से, वहाँ से
मिले दीप धक्के तो अब लिख रहे हैं
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like