मुझे कहीं जाना था
समय ख़रीदने
स्वप्न बोने
हड्डियों का गाना सुनने
रेत का आशीर्वाद लेने
निराशा को पेड़ पर टाँगने
चूहों को आकाश में दौड़ने
शेर की दहाड़ के पंख काटने
जंगल की चुप्पी को भाषा देने
नानी के मंदिर
दुर्गा पर चढ़े
ताँबे के पैसों को बटोरने
मुझे कहीं जाना था
समय ख़रीदने
स्वप्न बोने
हड्डियों का गाना सुनने
रेत का आशीर्वाद लेने
निराशा को पेड़ पर टाँगने
चूहों को आकाश में दौड़ने
शेर की दहाड़ के पंख काटने
जंगल की चुप्पी को भाषा देने
नानी के मंदिर
दुर्गा पर चढ़े
ताँबे के पैसों को बटोरने

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories