डर शेर की तरह बढ़ता आता है
कुछ को लिख पाती हूँ
कुछ को लिखने की कोशिश में
ख़ुद खो जाती हूँ
तारों की आँखों में आँखें डाल
उनसे कुछ पूछना भूल जाती हूँ
समुद्र को आकाश में छोड़
धरती को सिर पर उठा
बोझ से दोहरी हो
लौट आती हूँ
डर शेर की तरह बढ़ता आता है
कुछ को लिख पाती हूँ
कुछ को लिखने की कोशिश में
ख़ुद खो जाती हूँ
तारों की आँखों में आँखें डाल
उनसे कुछ पूछना भूल जाती हूँ
समुद्र को आकाश में छोड़
धरती को सिर पर उठा
बोझ से दोहरी हो
लौट आती हूँ

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories