इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझको - भारतभूषण पंत

भारतभूषण पंतभारतभूषण पंत

5 min read · 12.4K reads

इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझको
दिल धड़कता हुआ सीने में मिला था मुझ को।

हाँ ये काफ़िर उसी हुजरे में मिला था मुझको
एक मोमिन जहाँ सज्दे में मिला था मुझको।

उस को भी मेरी तरह अपनी वफ़ा पर था यक़ीं
वो भी शायद इसी धोके में मिला था मुझको।

उस ने ही बज़्म के आदाब सिखाए थे मुझे
वो जो इक शख़्स अकेले में मिला था मुझको।

मंज़िल-ए-होश पे इक मैं ही नहीं था तन्हा
याँ तो हर शख़्स ही नश्शे में मिला था मुझको।

ये भी इक ऐब था मेरी ही नज़र का शायद
रोज़ कुछ फ़र्क़ सा चेहरे में मिला था मुझको।

ऐसे हालात में क्या उस से गिला करता मैं
रात सूरज भी अँधेरे में मिला था मुझको।

मैं अगर डूब न जाता तो वहाँ क्या करता
इक समुंदर था जो क़तरे में मिला था मुझको।

रूह की प्यास बुझाना कोई आसान न था
साफ़ पानी बड़े गहरे में मिला था मुझको।

सच तो ये है कि यहाँ कोई भी मंज़िल ही न थी
वो भी रस्ता था जो रस्ते में मिला था मुझको।
भारतभूषण पंत
About the poet

भारतभूषण पंत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from भारतभूषण पंत

  1. कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात कर - भारतभूषण पंत

    कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात करमंज़िलें कब तक मिलेंगी रहगुज़र से बात कर।

    12.5K reads
  2. एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैं - भारतभूषण पंत

    एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैंक़तरा क़तरा रोज़ पिघल जाता हूँ मैं।

    12.4K reads
  3. इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रही - भारतभूषण पंत

    इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रहीगर्द-ए-सफ़र भी पाँव की ज़ंजीर में रही।

    12.4K reads
  4. आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँ - भारतभूषण पंत

    आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँअब्र का साया हूँ लेकिन दश्त की वुसअत में हूँ।

    12.4K reads
  5. अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता है - भारतभूषण पंत

    अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता हैबुझे चराग़ को फिर से जलाना पड़ता है।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like