अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता है - भारतभूषण पंत

भारतभूषण पंतभारतभूषण पंत

4 min read · 12.4K reads

अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता है
बुझे चराग़ को फिर से जलाना पड़ता है।

ये और बात है घबरा रहा है दिल वर्ना
ग़मों का बोझ तो सब को उठाना पड़ता है।

कभी कभी तो इन अश्कों की आबरू के लिए
न चाहते हुए भी मुस्कुराना पड़ता है।

अब अपनी बात को कहना बहुत ही मुश्किल है
हर एक बात को कितना घुमाना पड़ता है।

वगर्ना गुफ़्तुगू करती नहीं ये ख़ामोशी
हर इक सदा को हमें चुप कराना पड़ता है।

अब अपने पास तो हम ख़ुद को भी नहीं मिलते
हमें भी ख़ुद से बहुत दूर जाना पड़ता है।

इक ऐसा वक़्त भी आता है ज़िंदगी में कभी
जब अपने साए से पीछा छुड़ाना पड़ता है।

बस एक झूट कभी आइने से बोला था
अब अपने आप से चेहरा छुपाना पड़ता है।

हमारे हाल पे अब छोड़ दे हमें दुनिया
ये बार बार हमें क्यूँ बताना पड़ता है।
भारतभूषण पंत
About the poet

भारतभूषण पंत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from भारतभूषण पंत

  1. कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात कर - भारतभूषण पंत

    कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात करमंज़िलें कब तक मिलेंगी रहगुज़र से बात कर।

    12.5K reads
  2. एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैं - भारतभूषण पंत

    एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैंक़तरा क़तरा रोज़ पिघल जाता हूँ मैं।

    12.4K reads
  3. इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझको - भारतभूषण पंत

    इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझकोदिल धड़कता हुआ सीने में मिला था मुझ को।

    12.4K reads
  4. इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रही - भारतभूषण पंत

    इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रहीगर्द-ए-सफ़र भी पाँव की ज़ंजीर में रही।

    12.4K reads
  5. आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँ - भारतभूषण पंत

    आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँअब्र का साया हूँ लेकिन दश्त की वुसअत में हूँ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like