आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँ - भारतभूषण पंत

भारतभूषण पंतभारतभूषण पंत

3 min read · 12.4K reads

 आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँ
अब्र का साया हूँ लेकिन दश्त की वुसअत में हूँ।

यूँ तो अपना लग रहा है जिस्म का ये घर मुझे
रूह लेकिन कह रही है देख मैं ग़ुर्बत में हूँ।

और तो अपनी ख़बर है सब मुझे इस के सिवा
कौन हूँ क्यूँ हूँ कहाँ हूँ और किस हालत में हूँ।

याद भी आता नहीं कुछ भूलता भी कुछ नहीं
या बहुत मसरूफ़ हूँ मैं या बहुत फ़ुर्सत में हूँ।

मैं हुआ बेदार तो हर शख़्स ये कहने लगा
नींद में हूँ ख़्वाब में हूँ या किसी ग़फ़लत में हूँ।

ज़िंदगी ने क्या दिया था मौत ने क्या ले लिया
ख़ाक से पैदा हुआ था ख़ाक की सोहबत में हूँ।
भारतभूषण पंत
About the poet

भारतभूषण पंत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from भारतभूषण पंत

  1. कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात कर - भारतभूषण पंत

    कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात करमंज़िलें कब तक मिलेंगी रहगुज़र से बात कर।

    12.5K reads
  2. एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैं - भारतभूषण पंत

    एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैंक़तरा क़तरा रोज़ पिघल जाता हूँ मैं।

    12.4K reads
  3. इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझको - भारतभूषण पंत

    इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझकोदिल धड़कता हुआ सीने में मिला था मुझ को।

    12.4K reads
  4. इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रही - भारतभूषण पंत

    इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रहीगर्द-ए-सफ़र भी पाँव की ज़ंजीर में रही।

    12.4K reads
  5. अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता है - भारतभूषण पंत

    अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता हैबुझे चराग़ को फिर से जलाना पड़ता है।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like