कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात कर - भारतभूषण पंत

भारतभूषण पंतभारतभूषण पंत

5 min read · 12.5K reads

कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात कर
मंज़िलें कब तक मिलेंगी रहगुज़र से बात कर।

तुझ को मिल जाएगा तेरे सब सवालों का जवाब
कश्तियाँ क्यूँ डूब जाती हैं भँवर से बात कर।

कब तलक छुपता रहेगा यूँ ही अपने-आप से
आइने के रू-ब-रू आ अपने डर से बात कर।

बढ़ चुकी हैं अब तिरी फ़िक्र-ओ-नज़र की वुसअतें
जुगनुओं को छोड़ अब शम्स ओ क़मर से बात कर।

इस तरह तो और भी तेरी घुटन बढ़ जाएगी
हम-नवा कोई नहीं तो बाम-ओ-दर से बात कर।

दर्द क्या है ये समझना है तो अपने दिल से पूछ
आँसुओं की बात है तो चश्म-ए-तर से बात कर।

हर सफ़र मंज़र से पस-ए-मंज़र तलक तो कर लिया
देखना क्या चाहती है अब नज़र से बात कर।

धूप कैसे साए में तब्दील होती है यहाँ
इस हुनर को सीखना है तो शजर से बात कर।

ज़ख़्म पोशीदा रहा तो दर्द बढ़ता जाएगा
बे-तकल्लुफ़ हो के अपने चारा-गर से बात कर।
भारतभूषण पंत
About the poet

भारतभूषण पंत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from भारतभूषण पंत

  1. एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैं - भारतभूषण पंत

    एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैंक़तरा क़तरा रोज़ पिघल जाता हूँ मैं।

    12.4K reads
  2. इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझको - भारतभूषण पंत

    इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझकोदिल धड़कता हुआ सीने में मिला था मुझ को।

    12.4K reads
  3. इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रही - भारतभूषण पंत

    इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रहीगर्द-ए-सफ़र भी पाँव की ज़ंजीर में रही।

    12.4K reads
  4. आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँ - भारतभूषण पंत

    आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँअब्र का साया हूँ लेकिन दश्त की वुसअत में हूँ।

    12.4K reads
  5. अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता है - भारतभूषण पंत

    अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता हैबुझे चराग़ को फिर से जलाना पड़ता है।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like