इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रही - भारतभूषण पंत

भारतभूषण पंतभारतभूषण पंत

3 min read · 12.4K reads

इक गर्दिश-ए-मुदाम भी तक़दीर में रही
गर्द-ए-सफ़र भी पाँव की ज़ंजीर में रही।

ख़्वाबों के इंतिख़ाब में क्या चूक हो गई
हर बार इक शिकस्तगी ताबीर में रही।


रंगों का ताल-मेल बहुत ख़ूब था मगर
फिर भी कोई कमी तिरी तस्वीर में रही।

चारागरों से दर्द का दरमाँ न हो सका
अल्लाह जाने क्या कमी तदबीर में रही।

कुछ देर तक तो ज़ख़्म से उलझी रही दवा
कुछ देर तक तो दर्द की तासीर में रही।

क़ातिल ने सारे दाग़ तो पानी से धो दिए
ताज़ा लहू की बू जो थी शमशीर में रही।

शोला-बयानी गो मिरा तर्ज़-ए-सुख़न नहीं
इक आँच सी मगर मिरी तहरीर में रही।
भारतभूषण पंत
About the poet

भारतभूषण पंत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from भारतभूषण पंत

  1. कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात कर - भारतभूषण पंत

    कब तलक चलना है यूँ ही हम-सफ़र से बात करमंज़िलें कब तक मिलेंगी रहगुज़र से बात कर।

    12.5K reads
  2. एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैं - भारतभूषण पंत

    एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैंक़तरा क़तरा रोज़ पिघल जाता हूँ मैं।

    12.4K reads
  3. इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझको - भारतभूषण पंत

    इश्क़ का रोग तो विर्से में मिला था मुझकोदिल धड़कता हुआ सीने में मिला था मुझ को।

    12.4K reads
  4. आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँ - भारतभूषण पंत

    आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँअब्र का साया हूँ लेकिन दश्त की वुसअत में हूँ।

    12.4K reads
  5. अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता है - भारतभूषण पंत

    अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता हैबुझे चराग़ को फिर से जलाना पड़ता है।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like