तू मुझसे आशना है तो कुछ आशकार कर - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

बलजीत सिंह मुन्तज़िरबलजीत सिंह मुन्तज़िर18 Sept 1972

5 min read · 12.4K reads

तू मुझसे आशना[1] है तो कुछ आशकार[2] कर ।
मेरा न हो सके तो ख़ुद से ही प्यार कर ।

ये ज़िन्दगी नहीं फिर दो बार मिल सकेगी,
जो दिल में ख़्वाहिशें हैं सब पर निसार[3] कर ।

तुझको किया ख़ुदा ने तामीर[4] इस तरह,
कलियों में जिस्म ढाला मोती निखार कर ।

ग़ुरबत[5] की घाटियाँ तो मुझको उलाँघनी हैं,
तू भी तो ज़र-ओ-सीम[6] के इस पुल को पार कर ।

मेरी उदासियाँ तो कुछ बे-सबब नहीं,
मुझमें तू जी रहा है बस एतबार[7] कर ।

बहने न पाएँ यक-ब-यक[8] बेवक़्त आँख से,
तू अपने आँसुओं को कुछ होfशयार कर ।

तेरी रूहानी महक से पहचान जाऊँगा,
मुझसे किसी तो रोज़ मिल चेहरा उतारकर ।

बे-रहम तू नहीं है मेरा ही वक़्त बद है,
सैयाद[9] बे-धड़क तू मेरा शिकार कर ।

दरिया की तरहा बहके सागर में जज़्ब[10] हो जा,
क़तरे[11]-सी ज़िन्दगी को मत आबशार[12] कर ।

बिगड़े हुए थे सारे लम्हात-ए-ज़िन्दगी,
वो चल दिया हमारे कुछ पल सँवार कर ।

बलजीत सिंह मुन्तज़िर
About the poet

बलजीत सिंह मुन्तज़िर

View profile & all 11 Poems / Stories

More from बलजीत सिंह मुन्तज़िर

  1. ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र हो गए - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    ज़िन्दगानी के भी कैसे-कैसे मंज़र[1] हो गए ।बे-सरोसामाँ[2] तो थे ही, अब तो बेघर हो गए ।

    12.4K reads
  2. समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    समन्दर में सफ़र के वक़्त कोई नाव जब उलटी ।तो उस दम लोग कहते हैं नहीं मौजों की कुछ ग़लती ।

    12.4K reads
  3. यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    यूँ तिरछी नज़र से सहम देखता है ।क्या जाने वो मुझमें अहम[1] देखता है ।

    12.4K reads
  4. दर्द पहले सा अब नहीं होता - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    दर्द पहले सा अब नहीं होता ।मनमुअफिक तो सब नहीं होता ।

    12.4K reads
  5. धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे - बलजीत सिंह मुन्तज़िर

    धुले परदे कोमल से वो हाथ खींचे ।तभी जाके सुबहा खुलेंगे दरीचे[1] ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like