क्या ख़बर थी के कभी बे-सर-ओ-सामाँ होंगे - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

4 min read · 12.4K reads

क्या ख़बर थी के कभी बे-सर-ओ-सामाँ होंगे
फ़स्ल-ए-गुल आते ही इस तरह से वीराँ होंगे

दर-ब-दर फिरते रहे ख़ाक उड़ाते गुज़री
वहशत-ए-दिल तेरे क्या और भी एहसाँ होंगे

राख होने लगीं जल जल के तमन्नाएँ मगर
हसरतें कहती हैं कुछ और भी अरमाँ होंगे

ये तो आग़ाज-ए-मसाइब है न घबरा ऐ दिल
हम अभी और अभी और परेशां होंगे

मेरी दुनिया में तेरे हुस्न की रानाई है
तेरे सीने में मेरे इश्‍क़ के तूफ़ाँ होंगे

काफ़री इश्‍क़ का शेवा है मगर तेरे लिए
इस नए दौर में हम फिर से मुसलमाँ होंगे

लाख दुश्‍वार हो मिलना मगर ऐ जान-ए-जहाँ
तुझ से मिलने के इसी दौर में इमकाँ होंगे

तू इन्हीं शेरों पे झूमेगी ब-अंदाज़-ए-दीगर
हम तेरी बज़्म में इक रोज़ ग़ज़ल-ख़्वाँ होंगें
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  3. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  4. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like