और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

3 min read · 12.4K reads

और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए
अच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

हम मिलें या न मिलें फिर भी कभी ख़्वाबों में
मुस्कुराती हुई आएँगी हमारी बातें

हाए अब जिन पे मुसर्रत का गुमाँ होता है
अश्‍क बन जाँएगी इक रोज़ ये प्यारी बातें

याद जब कोई दिलाएगा सर-ए-शाम तुम्हें
जगमगा उट्ठेंगी तारों में हमारी बातें

उन का मग़रूर बनाया है बड़ी मुश्किल से
आईना बन के रहें काश हमारी बातें

मिलते मिलते यूँ ही बे-गाने से हो जाएँगे
देखते देखते खो जाएँगी सारी बातें

बो बहुत सोचें तड़प उट्ठीं मगर ऐ ‘बाक़िर’
याद आईं तो न आईं ये तुम्हारी बातें
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  3. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  4. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads
  5. दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहीं - बाकर मेंहदी

    दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहींइतने हम लाएक़-ए-जफ़ा ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like