चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

3 min read · 12.4K reads

चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो
रूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

जोश-ए-वफ़ा का नाम जुनूँ रख दिया गया
ऐ दर्द आज ज़ब्त-ए-फु़गाँ से सिवा न हो

ये ग़म नहीं के तेरा करम हम पे क्यूँ नहीं
ये तो सितम है तेरा कहीं सामना न हो

कहते हैं एक शख़्स की ख़ातिर जिए तो क्या
अच्छा यूँ ही सही तो कोई आसरा न हो

ये इश्‍क़ हद-ए-ग़म से गुज़र कर भी राज़ है
इस कशमकश में हम सा कोई मुब्तला न हो

इस शहर में है कौन हमारा तेरे सिवा
ये क्या के तू भी अपना कभी हम-नवा न हो
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  3. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  4. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads
  5. दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहीं - बाकर मेंहदी

    दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहींइतने हम लाएक़-ए-जफ़ा ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like