बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

5 min read · 12.4K reads

बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है
ख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

बहक गए थे सँभल गए हैं सितम की हद से निकल गए हैं
हम अहल-ए-दिल ये समझ गए हैं कशाकश-ए-रोज़गार क्या है

अभी न पूछो के लाला-जारों से उठ रहा है धुवाँ वो कैसा
मगर ये देखो के फूल बनने का आरजू-मंद ख़ार क्या है

वही बने दुश्‍मन-ए-तमन्ना जिन्हें सिखाया था हम ने जीना
अगर ये पूछें तो किस से पूछें के दोस्ती का शेआर क्या है

कभी है शबनम कभी शरारा फ़लक से टूटा तो एक तारा
ग़म-ए-मोहब्बत के राज़-दारों ये गौहर-ए-आबदार क्या है

बहार की तुम नई कली हो अभी अभी झूम कर खिली हो
मगर कभी हम से यूँ ही पूछो के हसरतों का मज़ार क्या है

बईं तबाही दिखाए हम ने वो मोजज़े आशिक़ी के तुम को
बईं अदावत कभी न कहना के आप सा ख़ाक-सार क्या है

बने कोई इल्म ओ फ़न का मालिक के मैं हूँ राह-ए-वफ़ा का सालिक
नहीं है शोहरत की फ़िक्र ‘बाक़िर’ गज़ल का इक राज़-दार क्या है
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  3. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  4. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads
  5. दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहीं - बाकर मेंहदी

    दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहींइतने हम लाएक़-ए-जफ़ा ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like