अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

4 min read · 12.4K reads

अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं
कहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

इश्‍क़-ए-सितम-नवाज़ की दुनिया बदल गई
हुस्न-ए-वफ़ा-शनास भी कुछ बद-गुमाँ नहीं

मेरे सनम-कदे में कई और बुत भी हैं
इक मेरी ज़िंदगी के तुम्हीं राज़-दाँ नहीं

तुम से बिछड़ के मुझ को सहारा तो मिल गया
ये और बात है के मैं कुछ शादमाँ नहीं

अपने हसीन ख़्वाब की ताबीर ख़ुद करे
इतना तो मोतबर ये दिल-ए-ना-तवाँ नहीं

जुल्फ़-ए-दराज़ क़िस्सा-ए-ग़म में उलझ न जाए
अंदेशा-हा-ए-इश्‍क कहाँ हैं कहाँ नहीं

हर हर क़दम पे कितने सितारे बिखर गए
लेकिन रह-ए-हयात अभी कहकशां नहीं

सैलाब-ए-ज़िंदगी के सहारे बढ़े चलो
साहिल पे रहने वालों का नाम ओ निशां नहीं
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  2. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  3. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  4. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads
  5. दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहीं - बाकर मेंहदी

    दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहींइतने हम लाएक़-ए-जफ़ा ही नहीं

    12.4K reads