दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

4 min read · 12.4K reads

दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है
ज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

गर्मी-ए-इश्‍क निगाहों में नहीं है न सही
मुस्कुराती हुई आँखों में हया आज भी है

हुस्न पाबन्द-ए-कफ़स इश्‍क़ असीर-ए-आलाम
ज़िंदगी जुर्म-ए-मोहब्बत की सज़ा आज भी है

हसरतें ज़ीस्त का सरमाया बनी जाती हैं
सीना-ए-इश्‍क़ पे वो मश्‍क-ए-जफ़ा आज भी है

दामन-ए-सब्र के हर तार से उठता है धुवाँ
और हर ज़ख्म पे हँगामा उठा आज भी है

अपने आलाम ओ मसाइब का वही दरमाँ है
‘‘दर्द का हद से गुजरना’’ ही दवा आज भी है

‘मीर’ ओ ‘गालिब’ के ज़माने से नए दौर तलक
शाएर-ए-हिंद गिरफ़्तार-ए-बला आज भी है
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  3. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  4. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  5. दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहीं - बाकर मेंहदी

    दुश्‍मन-ए-जाँ कोई बना ही नहींइतने हम लाएक़-ए-जफ़ा ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like