उस ने मेरे मरने के लिए आज दुआ की - अज़ीज़ वारसी

अज़ीज़ वारसीअज़ीज़ वारसी

4 min read · 12.4K reads

उस ने मेरे मरने के लिए आज दुआ की
या रब कहीं निय्यत न बदल जाए क़ज़ा की

आँखों में है जादू तेरी ज़ुल्फ़ों में है ख़ुश-बू
अब मुझ को ज़रूरत न दवा की न दुआ की

इक मुर्शिद-ए-बर-हक़ से है देरीना तअल्लुक़
परवाह नहीं मुझ को सज़ा की न जज़ा की

दोनों ही बराबर हैं रह-ए-इश्क़-ओ-वफ़ा में
जब तुम ने वफ़ा की है तो हम ने भी वफ़ा की

ग़ैरों को ये शिकवा है के पीता है शब ओ रोज़
मै-ख़ाने का मुख़्तार तो अब तक नहीं शाकी

ये भी है यक़ीन मुझ को सज़ा वो नहीं देंगे
ये और भी है तस्लीम के हाँ मैं ने ख़ता की

इस दौर के इंसाँ को ख़ुदा भूल गया है
तुम पर तो अज़ीज़ आज भी रहमत है ख़ुदा की
अज़ीज़ वारसी
About the poet

अज़ीज़ वारसी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अज़ीज़ वारसी

  1. आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई - अज़ीज़ वारसी

    आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाईकहकशाँ भी फलक पे शरमाई

    12.4K reads
  2. दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा - अज़ीज़ वारसी

    दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहावो एहतिमाम-ए-गर्दिश-ए-दौराँ नहीं रहा

    12.4K reads
  3. हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझे - अज़ीज़ वारसी

    हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझेवाक़ई क़ाबिल-ए-एज़ाज़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  4. इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे - अज़ीज़ वारसी

    इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहेइक वो के दस्त-ए-शौक़ से दामन-कशाँ रहे

    12.4K reads
  5. इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो - अज़ीज़ वारसी

    इतने नज़दीक से आईने को देखा न करोरुख़-ए-ज़ेबा की लताफ़त को बढाया न करो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like