आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई - अज़ीज़ वारसी

अज़ीज़ वारसीअज़ीज़ वारसी

3 min read · 12.4K reads

आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई
कहकशाँ भी फलक पे शरमाई

आप ने जब तवज्जोह फ़रमाई
गुलशन-ए-ज़ीस्त में बहार आई

दास्ताँ जब भी अपनी दोहराई
ग़म ने की है बड़ी पज़ीराई

सजदा-रेज़ी को कैसे तर्क करूँ
है यही वजह-ए-इज़्ज़त-अफ़ज़ाई

तुम ने अपना नियाज़-मंद कहा
आज मेरी मुराद बर आई

आप फ़रमाइए कहाँ जाऊँ
आप के दर से है शनासाई

उस की तक़दीर में है वस्ल की शब
जिस ने बर्दाश्त की है तन्हाई

रात पहलू में आप थे बे-शक
रात मुझ को भी ख़ूब नींद आई

मैं हूँ यूँ इस्म-ब-मुसम्मा अज़ीज़
वारिश-ए-पाक का हूँ शैदाई
अज़ीज़ वारसी
About the poet

अज़ीज़ वारसी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अज़ीज़ वारसी

  1. दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा - अज़ीज़ वारसी

    दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहावो एहतिमाम-ए-गर्दिश-ए-दौराँ नहीं रहा

    12.4K reads
  2. हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझे - अज़ीज़ वारसी

    हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझेवाक़ई क़ाबिल-ए-एज़ाज़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  3. इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे - अज़ीज़ वारसी

    इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहेइक वो के दस्त-ए-शौक़ से दामन-कशाँ रहे

    12.4K reads
  4. इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो - अज़ीज़ वारसी

    इतने नज़दीक से आईने को देखा न करोरुख़-ए-ज़ेबा की लताफ़त को बढाया न करो

    12.4K reads
  5. जहाँ में हम जिसे भी प्यार के क़ाबिल समझते हैं - अज़ीज़ वारसी

    जहाँ में हम जिसे भी प्यार के क़ाबिल समझते हैंहक़ीक़त में उसी को ज़ीस्त का हासिल समझते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like