इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो - अज़ीज़ वारसी

अज़ीज़ वारसीअज़ीज़ वारसी

4 min read · 12.4K reads

इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो
रुख़-ए-ज़ेबा की लताफ़त को बढाया न करो

दर्द ओ आज़ार का तुम मेरे मुदावा न करो
रहने दो अपनी मसीहाई का दावा न करो

हुस्न के सामने इज़हार-ए-तमन्ना न करो
इश्क़ इक राज़ है इस राज़ को इफ़्शा न करो

अपनी महफ़िल में मुझे ग़ौर से देखा न करो
मैं तमाशा हूँ मगर तुम तो तमाशा न करो

सारी दुनिया तुम्हें कह देगी तुम्हीं हो क़ातिल
देखो मुझ को ग़लत अंदाज़ से देखा न करो

कैसे मुमकिन है के हम दोनों बिछड़ जाएँगे
इतनी गहराई से हर बात को सोचा न करो

तुम पे इल्ज़ाम न आ जाए सफ़र में कोई
रास्ता कितना ही दुश्वार हो ठहरा न करो

वो कोई शाख़ हो मिज़राब हो या दिल हो अज़ीज़
टूटने वाली किसी शै का भरोसा न करो
अज़ीज़ वारसी
About the poet

अज़ीज़ वारसी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अज़ीज़ वारसी

  1. आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई - अज़ीज़ वारसी

    आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाईकहकशाँ भी फलक पे शरमाई

    12.4K reads
  2. दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा - अज़ीज़ वारसी

    दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहावो एहतिमाम-ए-गर्दिश-ए-दौराँ नहीं रहा

    12.4K reads
  3. हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझे - अज़ीज़ वारसी

    हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझेवाक़ई क़ाबिल-ए-एज़ाज़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  4. इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे - अज़ीज़ वारसी

    इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहेइक वो के दस्त-ए-शौक़ से दामन-कशाँ रहे

    12.4K reads
  5. जहाँ में हम जिसे भी प्यार के क़ाबिल समझते हैं - अज़ीज़ वारसी

    जहाँ में हम जिसे भी प्यार के क़ाबिल समझते हैंहक़ीक़त में उसी को ज़ीस्त का हासिल समझते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like