इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे - अज़ीज़ वारसी

अज़ीज़ वारसीअज़ीज़ वारसी

3 min read · 12.4K reads

इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे
इक वो के दस्त-ए-शौक़ से दामन-कशाँ रहे

दिल में यही ख़लिश रहे सोज़-ए-निहाँ रहे
लेकिन मज़ाक़-ए-इश्क़-ओ-मोहब्बत जवाँ रहे

इक वक़्त था के दिल को सुकूँ की तलाश थी
और अब ये आरज़ू है के दर्द-ए-निहाँ रहे

अहल-ए-वफ़ा पर आईं हज़ारों मुसीबतें
ये सब रहीन-ए-गर्दिश-ए-हफ़्त-आसमाँ रहे

उन का शबाब हर गुल-ए-नौरस से फट पड़ा
छुपने के बा-वजूद वो हर-सू अयाँ रहे

हम ने हज़ार तरह किया उन को मुतमइन
हर बात पर वो हम से मगर बद-गुमाँ रहे

अल्लाह रे तल्ख़-कामी-ए-उल्फ़त की इंतिहा
मुझ से मेरे अज़ीज़ भी दामन-कशाँ रहे
अज़ीज़ वारसी
About the poet

अज़ीज़ वारसी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अज़ीज़ वारसी

  1. आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई - अज़ीज़ वारसी

    आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाईकहकशाँ भी फलक पे शरमाई

    12.4K reads
  2. दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा - अज़ीज़ वारसी

    दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहावो एहतिमाम-ए-गर्दिश-ए-दौराँ नहीं रहा

    12.4K reads
  3. हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझे - अज़ीज़ वारसी

    हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझेवाक़ई क़ाबिल-ए-एज़ाज़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  4. इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो - अज़ीज़ वारसी

    इतने नज़दीक से आईने को देखा न करोरुख़-ए-ज़ेबा की लताफ़त को बढाया न करो

    12.4K reads
  5. जहाँ में हम जिसे भी प्यार के क़ाबिल समझते हैं - अज़ीज़ वारसी

    जहाँ में हम जिसे भी प्यार के क़ाबिल समझते हैंहक़ीक़त में उसी को ज़ीस्त का हासिल समझते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like