दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा - अज़ीज़ वारसी

अज़ीज़ वारसीअज़ीज़ वारसी

3 min read · 12.4K reads

दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा
वो एहतिमाम-ए-गर्दिश-ए-दौराँ नहीं रहा

पेश-ए-नज़र वो ख़ुस्रव-ए-ख़ूबाँ नहीं रहा
मेरी हयात-ए-शौक़ का सामाँ नहीं रहा

समझा रहा हूँ यूँ दिल-ए-मुज़्तर को हिज्र में
वो कौन है जो ग़म से परेशाँ नहीं रहा

देखा है मैं ने गेसू-ए-काफ़िर का मोजज़ा
तार-ए-नफ़स भी मेरा मुसलमाँ नहीं रहा

अश्कों के साथ साथ कुछ अरमाँ निकल गए
बे-चैनियों का दिल में वो तूफ़ाँ नहीं रहा

ऐ चारा-साज़ सई-ए-मुसलसल फ़ुज़ूल है
तेरा मरीज़ क़ाबिल-ए-दरमाँ नहीं रहा

उस की हयात उस के लिए मौत ऐ अज़ीज़
जिस पर के उस निगाह का एहसाँ नहीं रहा
अज़ीज़ वारसी
About the poet

अज़ीज़ वारसी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अज़ीज़ वारसी

  1. आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई - अज़ीज़ वारसी

    आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाईकहकशाँ भी फलक पे शरमाई

    12.4K reads
  2. हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझे - अज़ीज़ वारसी

    हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझेवाक़ई क़ाबिल-ए-एज़ाज़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  3. इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे - अज़ीज़ वारसी

    इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहेइक वो के दस्त-ए-शौक़ से दामन-कशाँ रहे

    12.4K reads
  4. इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो - अज़ीज़ वारसी

    इतने नज़दीक से आईने को देखा न करोरुख़-ए-ज़ेबा की लताफ़त को बढाया न करो

    12.4K reads
  5. जहाँ में हम जिसे भी प्यार के क़ाबिल समझते हैं - अज़ीज़ वारसी

    जहाँ में हम जिसे भी प्यार के क़ाबिल समझते हैंहक़ीक़त में उसी को ज़ीस्त का हासिल समझते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like