ऐसी कहाँ उतरी है कोई शाम मिरी जान

आस्नाथ कंवलआस्नाथ कंवल17 May 1975

1 min read · 12.4K reads

ऐसी कहाँ उतरी है कोई शाम मिरी जान

अश्जार पे लिखा है तिरा नाम मेरी जान

कटते हैं कहाँ एक से दिन रात ये मौसम

है ज़ीस्त भी इक हसरत-ए-नाकाम मिरी जान

खेतों में कहाँ उगते हैं लफ़्ज़ों के मरासिम

हर्फ़ों की तिजारत में गए नाम मिरी जान

मुझ को नहीं पहुँची तिरी ख़ुशबू तो करूँ क्या

बे-शक तू रहे लाला-ओ-गुलफ़ाम मिरी जान

हर गाम त'अल्लुक़ की सलीबों पे चढ़े हैं

छुटता ही नहीं ज़ात का हंगाम मिरी जान

मिट जाएँगे सब रंज-ओ-अलम क़ुर्ब से तेरे

भेजा है तुझे प्यार का पैग़ाम मिरी जान

पलकों पे धरे ख़्वाबों के लाशे न उठाना

है आस यही 'इश्क़ का अंजाम मिरी जान

आस्नाथ कंवल
About the poet

आस्नाथ कंवल

जन्म : 17 May 1975 LCCN : n2005200144

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like