फिर किसी हादसे का दर खोले

आस्नाथ कंवलआस्नाथ कंवल17 May 1975

1 min read · 12.4K reads

फिर किसी हादसे का दर खोले

पहले पर्वाज़ को वो पर खोले

जैसे जंगल में रात उतरी हो

यूँ उदासी मिली है सर खोले

पहले तक़दीर से निमट आए

फिर वो अपने सभी हुनर खोले

मंज़िलों ने वक़ार बख़्शा है

रास्ते चल पड़े सफ़र खोले

जो समझता है ज़िंदगी के रुमूज़

मौत का दर वो बे-ख़तर खोले

है 'कँवल' ख़ौफ़ राएगानी का

कैसे इस ज़िंदगी का डर खोले

आस्नाथ कंवल
About the poet

आस्नाथ कंवल

जन्म : 17 May 1975 LCCN : n2005200144

View profile & all 7 Poems / Stories