इंतिहा होने से पहले सोच ले

आस्नाथ कंवलआस्नाथ कंवल17 May 1975

1 min read · 12.4K reads

इंतिहा होने से पहले सोच ले

बेवफ़ा होने से पहले सोच ले

बंदगी मुझ को तो रास आ जाएगी

तू ख़ुदा होने से पहले सोच ले

कासा-ए-हिम्मत न ख़ाली हो कभी

तू गदा होने से पहले सोच ले

ये मोहब्बत उम्र भर का रोग है

मुब्तला होने से पहले सोच ले

बच रहे कुछ तेरे मेरे दरमियाँ

फ़ासला होने से पहले सोच ले

ज़िंदगी इक साज़ है लेकिन 'कँवल'

बे-सदा होने से पहले सोच ले

आस्नाथ कंवल
About the poet

आस्नाथ कंवल

जन्म : 17 May 1975 LCCN : n2005200144

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like