काग़ज़ क़लम दवात के अंदर रुक जाता है

आस्नाथ कंवलआस्नाथ कंवल17 May 1975

1 min read · 12.4K reads

काग़ज़ क़लम दवात के अंदर रुक जाता है

जो लम्हा इस ज़ात के अंदर रुक जाता है

सूरज दिन भर ज़हर उगलता रहता है

चाँद का ज़ोम भी रात के अंदर रुक जाता है

पहले साँस जमा देता है होंटों पर

फिर वो अपनी घात के अंदर रुक जाता है

निकल नहीं सकता धरती का बंजर-पन

जो क़तरा बरसात के अंदर रुक जाता है

हर्फ़ का दीप हवा से कैसे उलझेगा

ये नुक़्ता हर बात के अंदर रुक जाता है

हिज्र का मौसम ख़ामोशी और रात का डर

यादों की बारात के अंदर रुक जाता है

आस्नाथ कंवल
About the poet

आस्नाथ कंवल

जन्म : 17 May 1975 LCCN : n2005200144

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like