उस की झील आँखों से दूर तक मैं देखूँगी

आस्नाथ कंवलआस्नाथ कंवल17 May 1975

1 min read · 12.4K reads

उस की झील आँखों से दूर तक मैं देखूँगी

बे-क़रार तन्हाई अश्क-बार ख़ामोशी

आज तेरे पहलू में मैं ने फिर से देखी है

इक जवान रानाई दिल-फ़िगार ख़ामोशी

अपने क़ीमती लम्हे मुझ पे वारने वाले

तिरी क़ुर्बतों में थी बे-शुमार ख़ामोशी

हम-सफ़र ने रक्खा था भरम अपने होने का

दिल-फ़रेब सरगोशी बे-क़रार ख़ामोशी

काश तेरी आँखों में ख़ुद को देख पाती मैं

फिर न घर 'कँवल' करती सोगवार ख़ामोशी

आस्नाथ कंवल
About the poet

आस्नाथ कंवल

जन्म : 17 May 1975 LCCN : n2005200144

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like