जब आँख ही से न टपका...

आसित आदित्यआसित आदित्य

1 min read · 12.4K reads

बरसते हैं मेघ

गिरता लहू

टप-टप

(ग़ालिब, कम-बख़्त!

आज फिर नशे में चूर)

रात―अँधियारी, भयावह!

जानती है

कि कैसे समा सकते हैं

तकिये में

सातों महासागर

आसित आदित्य
About the poet

आसित आदित्य

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like