इस विकट कोरोना काल का एक कातर क्षण
पंखा सरसरा रहा है
पाँच नंबर पर
अपनी अधिकतम सामर्थ्य के साथ
फिर भी हवा ग़ायब लगती है
फिर भी पी जाता है कोई न कोई मच्छर
नमक-सी निरंतर गल रही देह से ख़ून
बच्चे गहरी नींद में हैं फिर भी
फिर भी बीवी कई बार करवट बदल चुकी है
मैं सोया नहीं हूँ फिर भी
आँखें मूँद कर पड़ा हुआ हूँ
बिस्तर पर चुपचाप








