हम ने क़िस्सा बहुत कहा दिल का

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

हम ने क़िस्सा बहुत कहा दिल का

न सुना तुम ने माजरा दिल का

अपने मतलब की सब ही कहते हैं

है नहीं कोई आश्ना दिल का

इश्क़ में ऐसी खींची रुस्वाई

हो गया शोर जा बजा दिल का

इस क़दर बे-हवास रहता है

जैसे कुछ कोई ले गया दिल का

एक बोसे पे बेचते थे हम

तू ने सौदा न कुछ किया दिल का

तेरे मिलने से फ़ाएदा क्या है

न हो हासिल जो मुद्दआ' दिल का

क्यूँ दिया 'आसिफ़' उस सितमगर को

आप तू मुद्दई हुआ दिल का

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like