जिस घड़ी तेरे आस्ताँ से गए

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

जिस घड़ी तेरे आस्ताँ से गए

हम ने जाना कि दो जहाँ से गए

तेरे कूचे में नक़्श-ए-पा की तरह

ऐसे बैठे कि फिर न वाँ से गए

शम्अ की तरह रफ़्ता रफ़्ता हम

ऐसे गुज़रे कि जिस्म ओ जाँ से गए

एक दिन मैं ने यार से ये कहा

अब तो हम ताक़त-ओ-तवाँ से गए

हँस के बोला कि सुन ले ऐ 'आसिफ़'

यही कह कह के लाखों जाँ से गए

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from आसिफ़ुद्दौला

  1. या डर मुझे तेरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

    या डर मुझे तेरा है कि मैं कुछ नहीं कहताया हौसला मेरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

    12.4K reads
  2. मिलने को तुझ से दिल तो मिरा बे-क़रार है

    मिलने को तुझ से दिल तो मिरा बे-क़रार हैतू आ के मिल न मिल ये तिरा इख़्तियार है

    12.4K reads
  3. बिस्मिल किसी को रखना रस्म-ए-वफ़ा नहीं है

    बिस्मिल किसी को रखना रस्म-ए-वफ़ा नहीं हैऔर मुँह छुपा के चलना शर्त-ए-वफ़ा नहीं है

    12.4K reads
  4. इस अदा से मुझे सलाम किया

    इस अदा से मुझे सलाम कियाएक ही आन में ग़ुलाम किया

    12.4K reads
  5. दाम-ए-उल्फ़त में फँसा दिल हाए दिल अफ़्सोस दिल

    दाम-ए-उल्फ़त में फँसा दिल हाए दिल अफ़्सोस दिलअब न होवेगा रिहा दिल हाए दिल अफ़्सोस दिल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like