या डर मुझे तेरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

या डर मुझे तेरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

या हौसला मेरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

हमराह रक़ीबों के तुझे बाग़ में सुन कर

दिल देने का समरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

कहता है बहुत कुछ वो मुझे चुपके ही चुपके

ज़ाहिर में ये कहता है कि मैं कुछ नहीं कहता

कहता है तू कुछ या नहीं 'आसिफ़' से ये तू जान

याँ किस को सुनाता है कि मैं कुछ नहीं कहता

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like