मिलने को तुझ से दिल तो मिरा बे-क़रार है

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

मिलने को तुझ से दिल तो मिरा बे-क़रार है

तू आ के मिल न मिल ये तिरा इख़्तियार है

जिस जिस के पास दोस्तो जिस जिस का यार है

बेहतर चमन से घर में इसी के बहार है

तुम ज़ख़्म-ए-दिल की मेरे ख़बर पूछते हो क्या

तीर-ए-निगाह दिल के तो अब वार-पार है

गर दुश्मनी पे दोस्त ने बाँधी मिरे कमर

दुश्मन है अब जो कोई मिरा दोस्त-दार है

लगती नहीं पलक से मिरी अब ज़रा पलक

आने का इस के जब से मुझे इंतिज़ार है

ऐ शहसवार उस को भी कर ले तू अब शिकार

ये सैद-ए-दिल भी उम्र से उम्मीदवार है

ये कुछ तो हाल तेरे दिवाने का अब हुआ

जीधर को जावे आह उसे मार मार है

ऐ गुल तुझे अज़ीज़ हूँ रखता मैं इस लिए

यानी कि तुझ में एक रमक़ बू-ए-यार है

ये किस के दिल को छीन के करते हैं पाएमाल

इन ज़ालिमों का आह यही कारोबार है

'आसिफ़' ख़ुदा के वास्ते मत दे बुतों को दिल

ये वो हैं जिन के क़ौल का क्या ए'तिबार है

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like