दिल जो टूटा तो नई बात है क्या? कुछ भी नहीं - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

दिल जो टूटा तो नई बात है क्या? कुछ भी नहीं
संग में शीशे की औक़ात है क्या, कुछ भी नहीं

क्यों हसीं आँखों को खुल कर नहीं हँसने देते
उन के रोने में बड़ी बात है क्या, कुछ भी नहीं

इश्क़ आज़ाद है, बहने दो सबा की मानिन्द
गुल खिलाना भी बुरी बात है क्या? कुछ भी नहीं

क़ैद क्यों अंधे कुंएं में है अभी तक यूसुफ़?
रौशनी ग़र्क़-ए-सवालात है क्या, कुछ भी नहीं

हिज्र के दाग़ तो अश्कों से भी धुल जाते हैं
वस्ल के ग़म की मुकाफ़ात है क्या? कुछ भी नही

दूर सूरज से ज़रा हा के ज़मीं सर्द हुई
और बेमेहरी-ए-हालात है क्या, कुछ भी नहीं

गर्द सूरज पे अगर डालोगे बढ़ जायेगी धुन्द
इस में सूरज की कही मात है क्या? कुछ भी नहीं

नू की बूँद में सतरंगी धनक बहती है
रंग इक हो तो करामात है क्या? कुछ भी नहीं
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like