ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है
सब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

इब्न-ए-मरियम को सलीबें पर चढ़ाने का जुननू
इब्न-ए-आदम के लहू की धार रूलवाने को है

इश्क़ की गहरी जड़ों को खाद पानी चाहिए
पडे़ यह सब मौसमों में फल फूल लाने को है

उड़ रही हैं वहशी चीख़ें चील कौओं गिद्ध की
पीली आँधी आस्माँ से लाश बरसाने को है

मुत्तहिद हैं सब दरिन्दे नाख़ुनें दातों के साथ
मुन्तशिर हर जानवर पंजों में फँस जाने को है

रँग-कोरों को नज़र आते नहीं सब रँग सात
उनकी ज़िद रँगीं धनक यकरँग रँगवाने को है

मिल के सब सरूज जला लें तो अँधेरा भाग ले
एक इक कर के तो सब पर रात छा जाने को है

बीज जैसे बोये वैसी फ़स्ल काटेगा ‘अनीस’
थूहरों को बोने वाला ज़हर ख़ुद खाने को है
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  2. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  3. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  4. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads
  5. गर मैं मिलने न गया उसने बुलाया भी न था - अनीस अंसारी

    गर मैं मिलने न गया उसने बुलाया भी न थाआँच बाक़ी थी मगर आग में शोला भी न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like