बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में
हलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

बहुत ख़ुश है वह का़तिल अर्ज़-ए-इब्राहीम के ख़ूँ से
मज़ा भी आल-ए-इब्राहीम को आता है कटने में

क़िले मज़बूत थे और मुस्तइद थी फौज कसरत से
मैं हारा दुश्मनों से मीर जाफ़र के बहकने में

चलो फिर से नई तारीख़ लिक्खें कामरानी की
इमामत फ़र्ज़ है जमहूर की क़िसमत बदलने में

मशअल लेकर जो आगे जायेगा सरदार ठहरेगा
वह अमृत पायेगा ज़ुल्मात का दरिया गुज़रने में

पसीना ख़ून देकर फूल फल हमने उगाये हैं
हमें हिस्सा मिले लज़्ज़त में रंग-ओ-बू महकने में

अनीस इतनी सी ख़्वाहिश है कि जंगल राज के बदले
कोई तफ़रीक़ भेड़ों से न हो पानी में चरने में
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  3. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  4. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads
  5. गर मैं मिलने न गया उसने बुलाया भी न था - अनीस अंसारी

    गर मैं मिलने न गया उसने बुलाया भी न थाआँच बाक़ी थी मगर आग में शोला भी न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like