जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी
तेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

ज़िन्दगी तेरी शिफ़ा है कि अभी जीता हूं
मौत से मुझ को बचाया तो बहुत ख़ूब लगी

मेरी बेकार ज़मीं को भी चमनबन्दी से
तेरी मेहनत ने संवारा तो बहुत ख़ूब लगी

की तेरे अश्क ने सैराब मेरी फ़स्ल-ए-मुराद
फ़स्ल ने गुल जो खिलाया तो बहुत ख़ूब लगी

मेरी सूरत को जो पोशीदा थी चट्टानों में
तेरी छेनी ने तराशा तो बहुत ख़ूब लगी

मेरी दरमादाँ सदा के जो फिरी मिस्ल-ए-फक़़ीर
तेरी मौसीक़ी ने बांधा तो बहुत ख़ूब लगी

रिश्ता-ए-इश्क़ में था शीरीं ज़बानी का मज़ा
तूने लज़्ज़त को बढ़ाया तो बहुत ख़ूब लगी

मेरी क़ीमत मेरी क़िस्मत मेरी शोहरत को ‘अनीस’
उस की शफक़़त ने उभारा तो बहुत ख़बू लगी
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads
  5. गर मैं मिलने न गया उसने बुलाया भी न था - अनीस अंसारी

    गर मैं मिलने न गया उसने बुलाया भी न थाआँच बाक़ी थी मगर आग में शोला भी न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like