दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

5 min read · 12.4K reads

दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ
फूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

उन के चहेरे की शिकन वजह-ए-कय़ामत ठहरी
हम सर-ए-दार चढ़े कोई तमाशा न हुआ

रात भर पीते रहे शोख़ हसीना का बदन
रूह तश्ना थी, ग़म-ए-दिल का मदावा न हुआ

आग सीने में दहकती थी मगर हम बाहर
ढूंढने निकले कहीं शोला-ए-सीना न हुआ

शहर से दश्त भटकते थे कि मिल जाये कहीं
बू ए-आहू कहीं अन्दर थी यह अफशा न हुआ

किस क़दर ख़ून किया उम्र का दीवानगी में
सगं पर नक्शा-ए-जुनॅू फिर भी हुवैदा न हुआ

इक तरफ़ क़ैद रखा रिज्क़़ ने घर में मुझको
और जूनॅू में मैं उधर दश्त में दीवाना हुआ

हो के मोमिन भी रही इतने बुतों से यारी
देखते देखते काबा मेरा बुतख़ाना हुआ

आदमी काम का होकर भी किया पेशा-ए-इश्क़
इश्क़ में मैं कभी ग़ालिब सा निकम्मा न हुआ

अब तलक शान से गुज़री है जुनू में यूं ‘अनीस’
ख़ाक हम ने न उड़ाई तो ख़राबा न हुआ
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  4. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads
  5. गर मैं मिलने न गया उसने बुलाया भी न था - अनीस अंसारी

    गर मैं मिलने न गया उसने बुलाया भी न थाआँच बाक़ी थी मगर आग में शोला भी न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like