दर्द होता है बहुत, इश्क़ न सहना भाई - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

दर्द होता है बहुत, इश्क़ न सहना भाई
जीते जी अब न किसी और पे मरना भाई

एक यह दिल है खिंचा जाता है मक़तल की तरफ़
उस पे समझाते हो उस राह न चलना भाई

चांद को देख के बरपा है समन्दर में जुनून
रात कहती है ज रा होश में रहना भाई

मुड़ के देखोगे तो पत्थर में बदल जाओगे
गुज़री राहों की तरफ़ अब न पलटना भाई

कोई खुश्बू हो तो सीने में छुपाये रखना
चाँद के नीचे खुली छत पे न रहना भाई

कैसी दुरगत हुई अंसारी जी बस्ती जाकर
इस से बेहतर था वह सहरा में भटकना भाई
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like