याद

अंचितअंचित27 Jan 1990

1 min read · 12.4K reads

छूट गए लोगों को

जब छूट गए की याद आती होगी

वे क्या करते होंगे?

वह बूढ़ा नाविक क्या करता होगा

जो अब समंदर की ओर नहीं जा सकता?

वह किसान क्या करता होगा जिसके पास

अब ज़मीन का एक टुकड़ा भी नहीं?

जो जंगल से छूट जाता है,

उसको फिर जंगल मिलता है क्या?

जो चला जाता है शहर से कहीं दूर

फिर कौन से शहर लौटता है?

जिस ओर छूट गए लोगों की याद रहती है

उस ओर एक रास्ता भी रहता है जो कहीं नहीं जाता

बस बार-बार

उधर आँखें चली जातीं हैं।

अंचित
About the poet

अंचित

नई पीढ़ी के कवि। गद्य-लेखन में भी सक्रिय। मूल नाम : अंचित जन्म : 27/01/1990 | पटना, बिहार

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य