दृश्य में

अंचितअंचित27 Jan 1990

1 min read · 12.4K reads

जो रोता नहीं,

उसका दुःख कोई नहीं देखता—

जो चलता जाता है ज़रूरी तो नहीं कि

वह बैठना नहीं चाहता।

जो सफ़र में है,

उसको भी हो सकती है घर की आकांक्षा।

जिसकी भाषा में उम्मीद के मुहावरे हैं

वह महसूस करना भूल चुका हो कब का—

हो सकता है।

सम्भव है जहाँ रेगिस्तान है अभी

एक समंदर था जीवन से भरा हुआ।

अंचित
About the poet

अंचित

नई पीढ़ी के कवि। गद्य-लेखन में भी सक्रिय। मूल नाम : अंचित जन्म : 27/01/1990 | पटना, बिहार

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like